Friday, 24 July 2020

Building Speech pattern 1 ( Hindi )


अनमोल वचन : 1

1. किसी भी चीज़ की शुरुआत शुरू में छोटी ही होती है।
2. हर चीज़ सरल होने से पहले कठिन होता है।
3. व्यक्ति से व्यक्तित्व का सफर है ये बिज़नेस।
4. सफलता एक यात्रा है, मंज़िल नही।
5. आपका ब्रेन CPU है, मुँह आपका कीबोर्ड है, आप अपने ब्रेन को जिस तरह चाहे प्रोग्राम कर सकते है।
6. आपका वर्तमान, आपके अतीत का संगत है, और आपका भविष्य आज के संगत पर निर्भर होगा।
7. टीम में जैसे जैसे एकता बनती जाएगी, सफलता बड़ी होती जाएगी।
8. चैंपियन जोन, प्रेशर जोन होता है। क्या हम चैंपियन जोन में है या कम्फ़र्टेबल जोन में।
9. जब आप कम्फ़र्टेबल जोन में होते है, आपका समय बर्बाद होता है।
10. इस बिज़नेस की सफलता की कोई सीमा नही होती, sky is the limit.
11. Dream के साथ आप कुछ भी प्राप्त कर सकते है। 
12. पुराने बिज़नेस में हम दूसरों को हराने की योजना बनाते है।
13. एम्वे बिज़नेस में हम दूसरों को जिताने  के लिए काम करते है।
14. Nutrilite ब्रांड की वजह से हम लोग आज बैडमिंटन खेल लेते है।
15. एम्वे में टीम बनाने का पावर मिलता है ।
16. 100% ओनरशिप , एम्वे से कोई फ़ोन नही आएगा, की आपकी टीम क्यो नही बनी इस बार।
17. नो ओवर हेड एक्सपेंस,  unproductive टाइम में इसे कर सकते है।
 18. एम्वे बिज़नेस मैं असामान्य रेस्पेक्ट और रिकॉगनिशन  मिलता है, ।
19. C लिस्ट की उत्पादकता A लिस्ट से अधिक होती है।
20. हमारा केंद्र C लिस्ट होना चाहिए, क्योंकि C लिस्ट न्यूट्रल होता है। 
21. दुनिया आपकी राय से नही बदलेगी, आपके उदहारण से बदलेगी।
22. जहाज हवा में ऊपर नीचे हो रहा था, सभी यात्री हड़बड़ा रहे थे, पर एक बच्ची जो अपनी ड्राइंग बना रही थी, वो बेख़ौफ़ अपनी ड्राइंग को बना रही थी। एक यात्री ने उस बच्ची से पूछा , प्लेन ऊपर नीचे हो रहा है, सभी डरे हुए है, तुम बिल्कुल नही खबरा रही हो, ...उस बच्ची ने मासूमियत से जवाब दिया, इस जहाज के पायलट मेरे पिता है
23. लक्ष्य निर्धारण अदृश्य को दृश्य में बदलने का पहला कदम है।
24. बिना लक्ष्य का अर्थ है, मैदान में आप भागदौड़ तो करोगे, पर एक भी गोल मार नही पाओगे।
25.लक्ष्य एक टाइम पीरियड में देखा गया ड्रीम है।
26.कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नही होता है।
27. हमेशा हारा वही है, जो लड़ा ही नही है।
28.हज़ारो मील की यात्रा की शुरुआत भी एक कदम के साथ ही होती है।
29.यदि आप अपने लक्ष्य को जल्दी पाना चाहते है तो पहले नींद से उठिए।
30. बिना उद्देश्य के जीवन उस लिफाफे जैसा है, जिस पर पता नही लिखा हो।
31. फुटबाल खेल की तरह, आप जीवन मे आगे नही बढ़ सकते, जब तक आपको गोल दिख नही रहा हो।
32. गोल प्राप्त न करने का कारण, हम उन चीज़ों के बारे में ज्यादा सोचते है, हम गोल क्यो प्राप्त नही कर सकते।
33. अगर आप अपने जीवन का योजना नही बनाये, तो कोई और आपके जीवन का योजना बना देगा ।
34. जीवन मे कोई लक्ष्य  न होने से नुकसान ये होगा कि हम अपनी जिंदगी , मैदान में, इधर उधर दौड़ते हुए बिता देंगे, पर एक भी गोल नही कर पाएंगे।
35.आपका लक्ष्य आपको जिंदगी में बड़ा बना सकता है।
36. आप जीवन मे कितने सफल होते है, इसमे आपका लक्ष्य खास रोल निभाता है।
37.ये बिज़नेस अंदर, बाहर से हर तरफ से सफाई कर देता है। 
38. एक बार मोमेंटम टीम में आ गया , रोल करना शुरू हुआ, तो फिर वो बहुत बड़ा हो सकता है। 
39. बड़ा बिज़नेस करने के लिए एक दिमाग से सम्भव नहीं होता है , इसलिए ब्रिट लीडरशिप , ब्रिट एसोसिएशन से ही हम वो ऊर्जा प्राप्त करते है। 
40. हम तो एमवे प्रोडक्ट के दीवाने है। डेमो देखने के बाद आप भी दीवाने हो जायेगे। 

अनमोल वचन : 2

1. आप दुसरो को विश्वास देना चाहते है तो पहले खुद अपने विश्वास को उस उच्चाई पर ले कर जाये।  इसके लिए प्रोडक्ट ट्रेनिंग हमने खूब अटेंड किया। 
2. सीडी खूब सुना जिससे मेरा बिलीफ बहुत बढ़ गया। 
3. सेल्फ नॉलेज से ही आपका विश्वास बहुत तेजी से बढ़ेगा। 
4. एम्वे प्रोडक्ट में क्वालिटी भी और ऑपर्चुनिटी भी है।केवल क्वालिटी बेचोगे , पैसा नही कमाओगे, क्वालिटी के साथ ऑपर्चुनिटी बेचोगे तो पैसा कमओगे।
5. अगर आपका मुद्दा स्पष्ट है, तो सिचुएशन से फर्क नही पड़ता।  
6. अगर बिज़नेस में जुड़ गए हो न, ठीक से खेलो। ऐसा नही की कभी बॉल को इधर मारा, कभी उधर।
7. ठीक से जुड़ने का मतलब, प्रोडक्ट को अच्छे से यूज़ करना और BWW यूनिवर्सिटी से भी जुड़ना। ठीक से जुड़ेंगे तो ही जीत पाएंगे।
8. पानी से जो डरेगा, वो कभी तैराक नही बन सकता, वैसे ही जो व्यक्ति आदमी से डरेगा वो कभी डायमंड नही बन सकता है।
9. सुनने के लिए आपको सवाल पूछना सीखना होगा।
10.खुद का सर्किल ठीक करना है, पूरे टीम में सर्किल ठीक हो जाएगा।
11. आध्यात्म जीवन या रूहानी जिंदगी , लोगो मे एकता और इतेहाद पैदा करता है।
12. समय बहुत कम है, काम बहुत करना है।
13. थोड़ा समय और थोड़ा पैसा लगा कर, वो सब चीज़ पा सकते है जो बहुत समय और बहुत पैसा लगा कर 
14. सीड से ब्लॉक बस्टर बिज़नेस।
15. फुल्ली लोडेड बिज़नेस, सब कुछ एक साथ।
16. 2 लाख का स्लैब बनाओ, और देखो, जॉब में सब उड़ जाएंगे। कुछ ...
17. एक अंधी दौड़ में सब लगे हुए है। 
18. लोगो को एम्पोवेर, कीजिये और करते रहिए और एक बेहतर इंसान बनिये। 
19. पैसा खुदा तो नही है, पर खुदा की कसम, खुदा से कम नही है।
20. बड़े बड़े लोग, वाद विवाद में आपको हरा भी देते है। पर खुद को किसी प्रकार का सहयोग नही कर पाते।
21. प्रुसार्थ से पैसा कमाए।
22. पहली बार गलती होती है, दूसरी बार बेवकूफी।
23. कोई अवरोध नही, कोई सीमा नही, कोई रोक नही, 
24. लक्ष्य निर्धारित करना, अदृश्य को दृश्य में बदलने का पहला कदम है।
25. फुटबॉल के जैसे जिंदगी में आप तब तक आगे नही बढ़ सकते , जब तक आप अपना लक्ष्य सेट न कर ले ।
26. अपने जीवन का महत्व तभी है, जब वो महान लक्ष्य के लिए समर्पित हो।
27.अगर आप खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं तो उसे किसी लक्ष्य से बाँध कर रखो न कि लोगों या चीजों से।
28. सपने की एक समय सीमा हो तो वह एक लक्ष्य बन जाता है ।
29.जब आपको लगे कि आप लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं तो अपनी रणनीति बदले, लक्ष्य को नहीं।
30.अनुशासन, लक्ष्य और उपलब्धि के बीच का एक सेतु (पूल) है।
31. लक्ष्य पाने के लिए आप जितना परिश्रम करने की सोच रहे हैं उससे थोड़ा ओर अधिक परिश्रम करे, लक्ष्य आसानी से मिल जाएगा।
32. मैं ट्रेनिंग के प्रत्येक मिनट से नफरत करता था, लेकिन मैंने ठान लिया कि हार नहीं मानूँगा। आज ये सहन करो और अपना बाकी जीवन एक विजेता की तरह जिओ।
33. मेरे पास वो नहीं है, जो आप मेरे से चाहते हैं। मैं आजाद हूँ, वो बनने के लिए जो मैं चाहता हूँ।
34. वो जो खतरों का सामना करने के लिए पर्याप्त साहस नही दिखाते, वो जि़दगी में कुछ भी हासिल नहीं कर सकते हैं।
35.मैं व्यायामों को इतना महत्व नहीं देता। मैं उन्हें केवल तब महत्व देता हूँ, जब वो मुझे तकलीफ देते हैं क्योंकि ये तकलीफें ही हमें विजेता बनाती हैं।
36. हर किसान का, हर व्यक्ति का अपना प्रभाव होता है।
37. मंज़िल जितनी अज़ीम होती है, उतना ही मुश्किल होता है रास्ता।
38. तिजारत करना है तो ताजिर जैसा सोचना पड़ेगा।
39. अमीर आदमी इस बिज़नेस में वही होगा जिसके पास लोगो का लिस्ट बहुत बड़ा होगा।
40. एक ही काम है इस बिज़नेस में, लोगो के घर घर जाना और दिया जलाना।

अनमोल वचन : 3
1. किसी भी क्रांति की शुरुआत विचारों से  होती  हैं ।
2. कोई भी बड़ी सफलता की शुरुआत छोटी ही होती हैं।
3. विचारों का आदान प्रदान करे फिर निर्णय।
4. हर समस्या , समाधान के साथ हमारे जीवन मे आता है।
5. साबुन से झुर्रियां जल्दी आ जाती है।
6. अगर आप लोगो को ध्यान से सुनते हो, वो आपका हो जाता है।
7. प्रोटीन की कमी से बॉडी का पूरा फाउंडेशन हिल जाता है।
8. मछलियों से ओमेगा 3 इस तरह निकाला जाता है, जैसे गाय से दूध।
8.पौधे के रंग, पौधे की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। 
9. जीवन का नाम मंज़िल है। अगर आपने मंज़िल तय नही किया है अपने जीवन मे, आप जीवन का आनंद नही ले पाएंगे।
10. जब आप टिके रहते हो तो लोगो को आकर्षित करते है।
11. ऐसे लोगो से मिले, जो अगर ये बिज़नेस में नही आते, तो पता भी नही होता, की ऐसे लोग पृथ्वी में रहते है।
12. पैसा तो आप कही से भी कमा सकते हो, पर इतना सारा प्यार, ये fraternity, ऐसी दोस्ती शायद दुनिया मे आप कही नही कमा सकते।
13. Dominos का फ्रेंचाइजी लिया है, वहाँ से जो सेल होता है, बस वही से हम पैसा कमा सकते है। पर यहाँ पर एक टीम बना सकते है, और अपने और उनके सेल्स पर हम पैसा कमाते है।
14. डायमंड वही आदमी जा सकता है, जो एक बड़ी टीम बना सकता है।
15. जो व्यक्ति सीखना नही चाहता, उसे हम सिखाना नही चाहता, हम उसे सीखाना चाहते है, जो सिखने को तैयार है।
16. मन, वचन और कर्म, एक साथ होना है।
17. अगर बोलने से नही मिलता , तो फिर क्या नही बोलने से क्या मिलता।
18. पहली बार आपका बिलीफ रिजल्ट लाता है। फिर हमारा प्रोडक्ट रिजल्ट, लाता है।
19. X ब्रांड को घर से निकालो, उससे आपका बिज़नेस खराब हो जाएगा।
20. प्रोडक्ट आपके ऊपर निवेश होता है।
21. दुसरो को सर्विस देने का बिज़नेस है।
22. कितने साल तक आपके साथ जुड़ा रहेगा आपका ड्रामा देखने के लिए।
23. दूसरे व्यक्ति प्रोडक्ट  दिए फिर छोड़ दिए चले गए, फिर वो एम्वे वालो को ढूंढते है, वैसे लोग 80% होते है।
24. विन्रमता हमे विरासत में मिलता है।
25. वो बन्दा ढूंढना मुश्किल है, जो एम्वे के बारे में नही जानते।
26. जो कंफ्यूज लोग है वो हमारे मार्किट है। 
27. पहले कर के फैल हो चुके है, वो मुझे सबसे अच्छे लगते है।
28. जब हम नेगेटिव को पॉजिटिव करते है, वही हमारा काम है। हम उसी से पैसा कमाते है। जिस तरह डॉक्टर मरीज को ठीक कर के पैसा कमाता है, 
29. याद रखे,  महंगी चीज़ दुनिया मे कभी नही बिकती। हमेशा प्रोडक्ट अपने प्राइस पर बिकती है।
30. ये बिज़नेस एक एक ब्यक्ति के साथ ही बिल्ड होता है।
31.एक करोड़ जब आप सम्भालने लायक नही होते, तब तक आपको भगवान कभी नही देता।
32. पहले लोगो को सुनने के लिए तैयार कर लो, फिर उन्हें बताओ।
33. जब भगवान से मांगना है तो कभी ये मत मांगना, की एम्वे बिज़नेस आसान कर देना, नही तो इस बिज़नेस की सफलता, हल्की हो जाएगी, भगवान से बस ये मांगना की वो आपको मज़बूत इंसान बना दे, ताकि आप इस बिज़नेस को कर जाए।
34. दिमाग मे क्या चल रहा है, उसी से आपके भविष्य तय होता है।
35. Floating population , आज कर रहे है, कल वो नही है।
36. ड्रीम लेते हो, तो वो पूरे ज़रूर होते है।
37. आप अपने जीवन मे क्या चाहते है, उसकी सूची बना ले।
38. ट्रेडिशनल बिज़नेस में जैसे जैसे आपका विकास, उन्नत्ति होती है, आपकी लायबिलिटी ( भार ) बढ़ती है ।
39. एम्वे बिज़नेस की सफलता के साथ आपकी सम्पदा बढ़ती है। आप अपनी सम्पति बनाने की योजना पर काम कर रहे है।
40. जब तक लोग आपको पागल न कहे, आप कामयाबी के रास्ते पर नही आये है। 

वचन : 4
1. पहली चीज़ समझ ले, आप अलग बनने जा रहे है।
2. वॉल्यूम प्रोडक्ट से आता है। 
3. Self use से 90% प्रोडक्ट का ज्ञान हो जाता है।
4. कोई ऐसा प्रोडक्ट बताओ, जिससे यूज़ करने से पैसे आते है।
5. डेली खाने से चक्कर चक्कर आता है, आप पहले चेक करो, कही उसे प्रोडक्ट उधार में तो नही दिया गया था। फिर उसके पास जाओ, और 3 डेली खाकर, आधा घण्टे उसी के पास रहो । इतना विस्वास दिखाना होगा।
6. हमारा प्रोडक्ट उधारी में काम ही नही करता।
7. लोहा जब गर्म हो, तब ही पीट दीजिए, आकार आ जायेगा। जब ठंड हो जाये तो पीटने से कोई फायदा नही होता है।
8. आइये देखिए, आपको कुछ खरीदने नही है, आपको देखने के कोई पैसे नही लगेंगे।
9. मछली पकड़नी है, काटे में क्या लगाएंगे, जो आपको पसंद है, या जो मछली को पसंद है। काटे में रसगुल्ला लटका दिया। फिर कह रहे है, मछली आ ही नही रही है।
10. हर केटेगरी की अलग अलग ट्रेनिंग अपने टीम के लिए करनी एक लीडर अपनी जिम्मेवारी समझता है।
11. प्रोडक्ट सम्बंधित प्रश्नावली तैयार कर ले, अपने टीम बन्धु से रैपिड फायर प्रश्न करते है, जो सबसे ज्यादा जवाब देता है, फिर उसे सम्मान देते है। 
12. अपनी हालात से लड़ना सीखना है।
13.  बहुत जबरदस्ती कहानी है, आपकी।
14. आसान काम आसान रिवॉर्ड, मुश्किल काम, मुश्किल रिवॉर्ड।
15. लीडर नही मिल रहे, पर काम लगातार कर रहे है। आपको वो लीडर मिल जाएगा, जो बिज़नेस को ले कर उड़ जाएगा।
16. ऊपर वाला जिस आदमी को बड़ा कुछ देना चाहता है, उसी को बड़ा चैलेंज देता है। इसे हम स्वीकार करेंगे, तभी हमे बड़ी सफलता मिलेगी।
17. अगर आप अपना भविष्य को देखना चाहते है, तो अपना वर्तमान वर्क एथिक को चेक कर ले।
18. छोटी छोटी बातें को इशू न बनाये आगे बढ़ने का कारण बनाये।
19.अपने नेटवर्क को सप्लाई चैन से कनेक्ट कर देना है।
20. लोग अपने दुवाएं में आपको याद करते है।
21. आपकी जगह कोई दूसरा निर्णय नही ले सकता। आपको ही निर्णय लेना है।

No comments:

Post a Comment